Let’s travel together.

राज्यमंत्री के अकलौनी गांव में लगुन-फलदान में हुई हर्ष फायरिंग बुजुर्ग की मौत किशोर घायल

107

भिंड। मप्र शासन के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के गृहगांव अकलौनी में लगुन-फलदान चढ़ने के दौरान कुछ लाेगों ने उत्साहित होकर हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली बुजुर्ग के कनपटी में लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अकलाैनी निवासी सुरेश शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा का लगुन फलदान कार्यक्रम था। 22 जून काे अभिषेक की बारात मेहगांव के भोपतपुरा जानी है। शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12.30 बजे लगुन-फलदान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली मृतक 66 वर्षीय रामशरण शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी मोहनपुरा थाना गोरमी के कनपटी में गोली धंस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय हर्ष पुत्र अखलेश शर्मा देवरी मेहगांव के पैर में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और पांच मिनट में ही ग्रामीण मौके से अपने-अपने घर चले गए। घटना के बाद शव का पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

बेटे की साढू के यहां था कार्यक्रम –

मृतक के छोटे भाई महेश शर्मा ने बताया कि अकलौनी के मृतक भाई रामशरण के बड़े धर्मवीर के सुरेश शर्मा साढू हैं। इसलिए परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। श्री शर्मा के कहना है, कि लगुन-फलदान कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करने लगे। श्री शर्मा का कहना है, कि उनके भाई की हत्या की गई है। घटना की सूचना िमिलते ही गोरमी टीआइ बृजेंद्र सिंह सेंगर रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

अकलौनी गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि एक किशोर घायल है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बृजेंद्र सिंह सेंगर, टीआइ थाना गोरमी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811