Let’s travel together.

उत्तर भारत के नाबालिगों को जबरन मजदूरी कराने ले जा रहे थे मुंबई सुरक्षा बलों ने 12 बच्चों का किया रेस्क्यू

134

जबलपुर। ट्रेनों के जरिए बच्चों को उत्तर भारत से मुम्बई ले जाने की मामले बढ़ गए हैं। गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। पवन एक्सप्रेस में बिहार के जयनगर से 12 बच्चों को मुम्बई ले जाया जा रहा था। इन बच्चों से मुंबई में जबरन मजदूरी कराई जाती। मानव तस्करी से जुड़ा मामला होने के कारण सुरक्षा बल सतर्क हो गए और जबलपुर में ट्रेन में दबिश देकर बच्चों को छुड़ाया गया।

सुरक्षाबलों ने बच्चों को अपने संरक्षण में लिया

गुरुवार को जयनगर-एलटीटी मुंबई पवन एक्सप्रेस में बच्चों को जबरन मुंबई ले जाने की खबर आरपीएफ और जीआरपी जबलपुर को लगी। खबर लगते ही बड़ी संख्या में आला अधिकारी और जवान जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंच गए। ट्रेन के आते ही कोचों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान ट्रेन के जनरल कोच में कुछ बच्चे बैठे मिले। इनसे पूछताछ की तो पता चला कि इन्हें काम कराने के लिए मुम्बई ले जाया जा रहा है। इन बच्चों को तत्काल ट्रेन से स्टेशन पर उतारा और जीआरपी थाने ले जाकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान जीआरपी के उप पुलिस अधीक्षक रेल लोकेश मार्को, आरपीएफ के कमांडेंट अरूण त्रिपाठी खुद मौजूद रहे।

आरोपित को किया गया गिरफ्तार

जीआरपी की थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन के काडिनेटर सलमान मंसूरी से सूचना मिली थी कि ट्रेन 11062 पवन एक्सप्रेस में एक व्यक्ति 5 नाबालिक और 7 बालिक बच्चों को काम कराने मुम्बई लेकर जा रहा हैं। खबर लगते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म एक पर पहुंच गए। दोनों टीमों ने ट्रेन की जांच की तो पता चला कि जनरल कोच में बच्चे बैठे थे। इनसे पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें छोटू पासवान द्वारा बहला फुसलाकर मुम्बई ले जाया जा रहा है। खबर लगते ही छोटू पासवान, पिता मुनारी पासवान उम्र 30 साल निवासी गडेरिया रानीगंज थाना इमानगंज जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इन बच्चों को जागृति सेंटर जबलपुर में रखा गया । इस दौरान उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, सहायक उप निरीक्षक आरएस शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक सुशील सिंह, आरपीएफ के निरीक्षक इरफान मंसूरी, निरीक्षक विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समय रहते पहचानें मधुमेह का खतरा, NMO शिवपुरी ने चलाया जागरूकता अभियान     |     132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811