Let’s travel together.

Korba Crime News: जंगल में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश हत्या की आशंका

83

कोरबा। जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जिले के राजगामार के अंतर्गत ओमपुर जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वह दंग रह गए। मृतक की पहचान आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार कोसले के रूप में हुई है। वहीं स्वजनों ने बसंत के मौत के मामले में हत्या का संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल कालोनी से महज 300 मीटर दूर जंगल में पड़ी मिली लाश के पास ही एक बाइक भी देखी गई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची रजगामार पुलिस की टीम के साथ गंभीरता से जांच करने के लिए डाग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811