Let’s travel together.

बिलासपुर के बुधवारी बाजार में लगी आग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

76

बिलासपुर। रेलवे परिक्षेत्र में स्थित बुधवारी बाजार में आग लगने की वजह से 100 अधिक दुकाने और गुमटियां जलकर राख हो गई है। बुधवारी बाजार के सब्जी मार्केट में लगी आग के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन व्यापारियों की तकलीफों को देखते हुए बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडे ने बिलासपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर व्यापारियों को आर्थिक मदद की बात कही है।

विधायक के पत्र के बाद बिलासपुर कलेक्टर ने मदद करने का आश्वासन भी दिया है। विधायक पांडे ने कहा है कि वे कलेक्टर के अलावा शासन को भी पत्र लिखेंगे मदद के लिए इसके अलावा रेलवे को आड़े हाथों लेते हुए भी कहा कि रेलवे पैसा तो लेती है, लेकिन सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं करती, एक फायर ब्रिगेड तक नही है रेलवे के पास ऐसे में वहां के लोगो की सुरक्षा कैसे होगी।

आगजनी की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आगे कहा कि छोटे दुकानो और गुमटियों में रोजगार चलाने वाले व्यापारियों के हित के लिए शासन को भी पत्र भेजा जा रहा है। कलेक्टर को लिखें पत्र में विधायक पांडे ने कहा है कि, बुधवारी बाजार बिलासपुर का ऐतिहासिक व्यापारी क्षेत्र है। जहां कई दशकों से व्यापारी व्यापार करते आ रहे हैं, ऐसी आपात स्थिति में व्यापारिक हित में प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |     लापरवाही की हद:  नगर परिषद के ढुलमुल रवैये का खामियाजा भुगत रही वार्ड जनता, कच्ची नालियों ने बढ़ाई मुसीबत     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में  दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन     |     दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811