Let’s travel together.

बालश्रम दिवस पर न्यायालय गौहरगंज द्वारा सागर मैन्यूफैक्चर में किया गया शिविर आयोजन

0 114

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन श्री अनीस कुमार मिश्रा एवं तहसील विधिक सेवा समिति गौहरगंज के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश गौहरगंज श्री ओपी रघुवंशी के मार्गदर्शन में सुश्री प्रीति अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वरिष्ठ खंड द्वारा बालश्रम दिवस पर विशेष शिविर सागर मैन्यूफैक्चर ग्राम तामोट गौहरगंज में आयोजित किया गया।

उक्त विधिक साक्षरता शिविर में प्रीति अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वरिष्ठ खंड द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के तहत जागृति लाने के लिए बच्चों को बाल मजदूरी से बचाने के लिए मनाया जाता है । इसके संबंध में बताया गया कि भारत में बालश्रम की समस्या दशकों से प्रचलित है, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराने को अपराध माना गया, बालश्रम का मुख्य कारण जनसंख्या वृद्धि, गरीबी, सस्ता श्रम, बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति अनिच्छुक माता-पिता, बच्चों स्कूल के बजाय काम पर भेजते है जिससे कि उनकी आय बढ़ सके। इसके बचाव हेतु अनेक कानून बनाये गये है जैसे 6-14 वर्ष के बच्चों को निःषुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, बच्चों की खरीद बिक्री पर रोक, 14 वर्ष से कम बच्चों को खतरनाक कामों में प्रतिबंधित है।

न्यायाधीश द्वारा कम्पनी में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि इस न्यायालय के क्षेत्राधिकारी में जहां कही भी बाल श्रम होते दिखे, इसकी सूचना भी तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को देनी चाहिए एवं जिससे बाल श्रम में नियोजित बच्चों को मुक्त करने की कार्यवाही की जा सके।

इस आयोजित शिविर में सागर मैन्यूफैक्चर प्राइवेट लिमिटेड से श्री कपिल अग्रवाल सीईओ,अनिल कुमार सैनी सीबीएम ,अजीताब जीएम, एडमिन मैनेजर श्री सुनील कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811