Let’s travel together.

धुले में टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक पर बवाल

65

महाराष्ट्र| महाराष्ट्र में औरंगजेब और टीपू सुल्तान को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस बीच राज्य के धुले में टीपू सुल्तान के एक स्मारक को लेकर विवाद भड़क उठा। बताया गया है कि यहां एक चौक पर टीपू सुल्तान का अवैध स्मारक बना था। इसे लेकर हाल ही में स्थानीय हिंदू संगठन- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शिकायत की, जिसके बाद नगरपालिका ने स्मारक को हटाने का निर्देश जारी कर दिया।

धुले के एसपी संजय बारकुंड के मुताबिक, टीपू सुल्तान का स्मारक मुख्य सड़क पर ही बना था, जबकि इसकी कोई मंजूरी नहीं थी। हमें खबर मिली थी कि यह अवैध स्मारक है। हमने इसे हटवाने के लिए बैठक की। इस घटना के सामने आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के विधायक फारुख शाह खुद विवाद वाले स्थल पर पहुंचे और टीपू सुल्तान का स्मारक हटवाया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811