Let’s travel together.

शनि-चंद्रमा की युति से बना विष योग इन तीन राशियों को रहना होगा सतर्क

123

चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बना है। ज्योतिष गणना की अनुसार 9 जून को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां शनि देव पहले से विराजमान है। इस राशि में चंद्र देव पूरे ढाई दिन तक रहेंगे। ऐसी स्थिति में दोनों ग्रहों की युति से विष योग बन रहा है। यह एक प्रकार का अशुभ योग माना जाता है। इस योग में तीन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या

शनि देव इस राशि के पांचवे और छठवें भाव के स्वामी हैं। इस समय शनि छठे भाव में विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा और शनि की युति से बना विष योग कन्या राशि के जातकों को मुश्किल में पहुंचा सकता है। सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। बच्चों के करिअर को लेकर चिंता बनी रहेगी। शत्रु से सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

चंद्रमा शनि की युति वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने की संभावना है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ

इस राशि में शनि और चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी समस्याएं आ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार, नौकरी के साथ-साथ परिवार पर बुरा असर पड़ेगा। किसी भी बात का अहंकार न करें। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811