देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
शुक्रवार की सुबह नगर के वार्ड 3 नूरपुरा पुलिया के पास हरियाली बाजार के पीछे एक युवक ने सीमेंट के पिलर से लटक कर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस ने शव को हॉस्पिटल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलवानी थाने में सूचनाकर्ता अजीम पिता कासिम खां ने बताया कि मेरे भांजे इकबाल खां पिता स्वर्गीय साबिर खां उम्र 22 साल, निवासी वार्ड 3 नूरपुरा, सिलवानी के सीमेंट के पिलर से लटका हुआ है। सिलवानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौप दिया।