Let’s travel together.

अपहृता नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 384

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

11 फरवरी को थाना सिलवानी में नाबालिग लडकी के बडे भाई ने रिपोर्ट किया कि वह और उसकी मां दिनांक 10 फरवरी को शादी कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सिलवानी से बेगमगंज गये थे। रात्रि में ढाई बजे के लगभग घर वापस आये तो घर पर उसकी छोटी बहन नहीं मिली। आसपास तलाश किया पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अति0 पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलवानी माया सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर तुरंत नाबालिग लडकी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी।


पुलिस टीम द्वारा सक्रियतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11 फरवरी को नाबालिग लडकी एवं आरोपी विक्की राज आ0 चैन सिंह राज, जाति मनास उम्र 19 साल नि0 ग्राम शिलचा, जिला रामवन को गैरतगंज रोड सिलवानी से दस्तयाब कर लिया गया।
पूछताछ पर आरोपी विक्की राज द्वारा बताया गया कि उसकी एवं नाबालिग लडकी की इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी। पश्चात दोनों में इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग प्रारंभ हुआ। वह नाबालिग लडकी को लेने सिलवानी आया था और शादी करने का कहकर उसे अपने साथ भगाकर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस द्वारा उसे पकड लिया।
नाबालिग लडकी की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिलवानी माया सिंह, उनि. आरती धुर्वे, उनि. रामसुजान पांडे, प्र.आर.जितेन्द्र सिंह, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह,आरक्षक अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811