Let’s travel together.

टीटी नगर मल्टी लेवल पार्किंग में ठेका निरस्त फिर भी हो रही वसूली कांग्रेस ने जताया विरोध

109

भोपाल। पिछले दिनों परिषद की बैठक में स्मार्ट पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया गया, इसके बावजूद अवैध तरीके से ठेकेदार के वेंडर लगातार वसूली कर रहे है! इसके विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी,पार्षद गुड्डू चौहान और पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

पार्षद गुड्डू चौहान ने बताया कि यह ठेका अख्तर इंटरप्राइजेस के पास था जिसे अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी द्वारा पिछले दिनों आयोजित परिषद बैठक में निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद यहां ठेकेदार के लड़के कार चालकों से अवैध वसूली कर रहे है। इसी के विरोध में आज कांग्रेस पार्षद एकत्र हुए है और इस वसूली को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया है। विरोध कर रहे पार्षदों ने इस दौरान लड़कों को यहां से वसूली करने को भी रोका है।

उधर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देश के बाद अख्तर इंटरप्राइजेस का ठेका निरस्त कर दिया है इसके बावजूद जनता से अवैध तरीके से कार पार्क करने के 30 रूपए वसूले जा रहे है। इसका आज हमने विरोध किया है और ठेकेदार के लड़कों को अवैध वसूली करने से रोका है। इस मामले में हमने दूरभाष से आयुक्त केवीएस चौधरी को भी अवगत करा दिया है।

शराबखोरी का अड्डा बनी मल्टी लेवल पार्किंग

भले ही नगर निगम ने न्यू मार्केट में आने वाले खरीदार व व्यापारियों के वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया गया है। लेकिन फिर भी अधिकतर लोग सड़कों के किनारे ही वाहन पार्क कर रहे हैं। ऐसे में 70 प्रतिशत मल्टी लेवल पार्किंग खाली रहती है। इसका फज्ञयदा उठाकर असामजिक तत्व यहीं शराब पार्टी करते हैं। मल्टी लेवल पार्किंग के चारों तरफ बियर और शराब की खाली बोतलों का ढेर है।

फायर एक्सटिंग्विशर में लगे जाले

न्यू मार्केट में नगर निगम द्वारा वाहनों को खड़ा करने के लिए पांच वर्ष पहले 40 करोड़ रुपये से चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है। लेकिन अब तक ना तो इस इमारत का फायर आडिट किया गया और ना ही यहां वाटर हाइड्रेंड लगाए गए। हालांकि आग से बचाव के लिए यहां फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं, लेकिन इनमें जाले लग गए हैं। बीते चार वर्षों से इनकी रिफलिंग नहीं की गई है। ऐसे में यदि आग लग भी जाए तो ये उपकरण चलेंगे या नहीं, इसका भरोसा नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811