Let’s travel together.

उज्जैन में ईओडब्ल्यू ने छापा मारा,शिक्षक के पास से करोड़ों की चल अचल संपत्ति मिली

0 256

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन शिक्षा विभाग के एक सहायक शिक्षक के अंकपात मार्ग स्थित निवासी पर बुधवार सुबह उज्जैन ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। शुरूआती तलाशी में ही शिक्षक के पास से करोड़ों की चल अचल संपत्ति मिली है, जबकि उसे 26 साल की नौकरी में वेतन करीब 35 लाख रुपए मिला है। पूरी जांच के बाद संपत्ति कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।

अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र चौहान महाराज वाड़ा स्कूल क्रमांक 2 में सहायक शिक्षक है। उसके घर बुधवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। प्राथमिक जांच में चौहान के घर से नकदी तो मात्र 34 हजार रुपए मिले, लेकिन महालक्ष्मी कॉलोनी में आलीशान मकान, बड़नगर स्थित ग्राम धरेड़ी में करोड़ों की जमीन, ट्रैक्टर, थ्रेशर मशीन,

स्कार्पियों व स्विफ्ट कार के साथ यूको बैंक में लाकर का रिकार्ड मिल गया। इस पर टीम ने उसका सर्विस रिकार्ड खंगाला। पता चला धर्मेंद्र के पिता अंतर सिंह शिक्षक थे। उनकी मौत के बाद धर्मेंद्र की 1994 में 750 रुपए वेतन पर अनुकंपा नियुक्ती हुई थी। अब तक उसे करीब 35 लाख रुपए वेतन मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में निकली भव्य भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा     |     चंद घंटों में नकबजनी का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     चढ़ावा चोरी कांड तेजी से बढ़ते धार्मिक पर्यटन के लिए भी झटका है- अजय बोकिल     |     वरिष्ठ अधिवक्ता पवन चौबे लोक अभियोजक बने     |     बेगमगंज में नवनिर्मित सुसज्जित रथ पर निकले जगत के नाथ     |     मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा खसरा को शून्य तक पहुंचाने वाली पंचायतो को मिलेगा सुमन पंचायत पुरूस्कार- उप मुख्यमंत्री      |     टी आई के निर्देश पर मंदिर समिति ने बावड़ी में लगाई तार की जाली     |     जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण,लापरवाही पर प्राचार्य को दी कड़ी चेतावनी     |     रिमझिम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा     |     शंकरलाल मारू लाडना बने अखिल भारतीय मारु कुमावत समाज के जिला मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811