Let’s travel together.

समाचार प्रकाशित करने पर मिष्ठान भंडार संचालक ने दी पत्रकार को धमकी

0 173

 

रक्षाबंधन पर नगर में केमिकल युक्त रंगों और मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों का हुआ विक्रय संबंधी समाचार किए गए थे प्रकाशित

बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
बरेली  नगर के ज्यादातर मिष्ठान भंडारों और होटलों पर रक्षाबंधन पर्व के दौरान केमिकल युक्त रंगों और मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों का जमकर विक्रय हुआ। जो लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है, फिर भी संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन मिष्ठान भंडारों और होटलों पर बिकने वाली मिठाईयों और अन्य खाद्य सामग्री की जांच नहीं करते, जिससे इन मिष्ठान भंडार और होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। और केमिकल युक्त रंगों एवं मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों का विक्रय कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व रक्षाबंधन पर्व के दौरान नगर के एक जागरूक पत्रकार ने नगर के मिष्ठान भंडारों और होटलों पर केमिकल युक्त रंगों और मिलावटी मावा से बनीं मिठाईयों के विक्रय संबंधी समाचार प्रकाशित किए थे,जिसपर नगर के पावर हाउस रोड पर स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर नगर के जागरूक पत्रकार महेश वर्मा को 31 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजकर 16 मिनिट पर वाट्सअप पर धमकी भरा मेसेज किया गया। राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर वाट्सअप मेसेज कर धमकी देने पर पत्रकार महेश वर्मा ने शुक्रवार 1 सितंबर को नगर के पत्रकार साथियों के साथ पुलिस थाना बरेली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में श्री वर्मा ने बताया है कि राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित द्वारा धमकी दिए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान और भयभीत हैं, उन्हें आशंका है कि जसवंत सिंह राजपुरोहित उनके या उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित करवा सकते हैं। साथ ही कहा है कि यदि भविष्य में मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार बरेली नगर में स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक जसवंत सिंह राजपुरोहित होंगे। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने जसवंत सिंह राजपुरोहित पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। समाचारों को लेकर राजस्थान मिष्ठान भंडार के मालिक द्वारा नगर के जागरूक पत्रकार महेश को धमकी दिए जाने से नगर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है, पत्रकारों का कहना है कि यदि स्थानीय प्रशासन संबंधित पर कार्रवाई नहीं करता तो वह इस संबंध में एसपी, कलेक्टर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात कर संबंधित पर कार्रवाई करने की बात करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811