Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बिन मांगे मोती मिले मांगे मिले ना भीख-आचार्यश्री विद्यासागरजी

0 91

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

डोंगरगढ़ चन्द्रगिरि तीर्थ में विराजमान परम पूज्य संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज जी ने मंगलवार को अपने अनमोल वचनों में कहा कि बिन मांगे मोती मिलें मांगे मिले न भीख।
अचार्यश्री ने आगे कहा कि कौन सी वस्तु में इस समय मूल्य बढ़ता है और बहुमूल्य वस्तु का मूल्य घटता है | इसके बारे में हमेशा – हमेशा ज्ञानी लोग शास्त्रों के माध्यम से चिंतन करते रहते हैं | बहुमूल्य वस्तुओं का निर्यात हो रहा है | जामन जो होता है जव उसे दूध में डालते हैं तो वह दूध से कहता है कि तेरे अन्दर क्या – क्या है मैं अभी सब बाहर निकलता हूँ | दूध का स्वाद, सुगंध आदि | जामन डालने के बाद दूध को ढांक कर रख दिया जाता है और पर्याप्त समय होने के पश्चात् जब उसके ढक्कन को खोलते हैं तो वह पूरा का पूरा दूध जमकर दही बन जाता है फिर उसका मंथन प्रारंभ कर दिया जाता है और फिर उससे मक्खन और घृत (घी) प्राप्त होता है | यह कैसी रासायनिक प्रक्रिया है जिसमे कम मूल्य कि वस्तु से बहुमूल्य वस्तु बनाई जाती है | आप में यदि योग्यता है तो कभी भी किसी के सामने हाँथ नहीं फैलाना चाहिये | अपने कार्य को स्वयं पुरुषार्थ कर करना चाहिये | हमेशा देने कि सोचना चाहिये तभी देने कि आदत बनेगी | आप लोग हमेशा मांगते रहते हो ये अच्छी बात नहीं है | कुछ बच्चे समूह बनाकर बांटते हैं क्योंकि उनके संस्कार ही ऐसे है | कुछ लोग भगवान के सामने रोते रहते हैं ऐसा नहीं करना चाहिये और अपनी शक्ति अनुसार पुरुषार्थ करना चाहिये एवं अपने भावों को हमेशा स्वच्छ बनाये रखना चाहिये | दूध से घृत (घी) बनकर तैयार हो गया है और अब इसका मूल्य बढ़ गया है इसकी सुगंधी चारो ओर फैल रही है | इससे भगवान कि आरती होने लगी | जामन से कभी आरती नहीं होती है | जामन खट्टा होता है लेकिन वह खुद अपने को खोकर दूध में ऐसे मिल जाता है कि वह दूध का सार घी सबके सामने लाकर रख देता है | यह होती है जामन कि क्षमता “घी सार है दूध का और दूध का सार घी है”| इस विधि को और बढाओ विदेशों में भी फैलाओ | विदेश में घी नहीं मिलता वहाँ बटर होता है | शब्दकोष में इसे मिल्क आयल (दूध का तेल) है | सब मूल्य घटा दिया कहाँ तेल कहाँ घी | तेल कहीं लग जाये तो गन्दा हो जाता है और गंध आने लगती है जबकि घी को कहीं भी रखो उसकी सुगंधी दूर – दूर तक फैलती है | यदि किसी घर में घी बन रहा हो तो उसकी सुगंधी सारे मोहल्ले में फैल जाती है | लोग कहते हैं देशी घी है विदेशी नहीं | जबलपुर में आप लोग विदेशी न बनाओ, देशी ही रहने दो | किसी भी परिवर्तन से विकास होना चाहिये ह्रास नहीं | आप लोगो ने देखा ही होगा जब कोई नई वस्तु बाज़ार में आती है तो व्यापारी उसका विज्ञापन करता है और उसकी छोटी – छोटी पुडिया बनाकर फ्री में बांटता है | हमारे आचार्यों ने ऐसा ही किया, ऐसे कौन से भाव हैं जिसके द्वारा हमारे सारे – सारे मूल्यवान पदार्थ घटिया (खराब) हो जाते हैं उनका मूल्य ही समाप्त हो जाता है | कुछ भाव ऐसे करते हैं जिससे बहुमूल्य कर्म भी भीतर ही भीतर घटिया (खराब) हो जाता है | रावण राम बन सकता था दोनों कि राशि एक थी | राम भारतीय संस्कृति के हैं और रावण अन्य क्षेत्र में रहता है | दोनों कि कर्म भूमि अलग – अलग है | यह राम का देश है यहाँ पुण्य बढ़ानेकि प्रक्रिया आपके पास है | थोडा भाव बढाओ जैसे आप लोग बोलियाँ बढ़ाते जाते हो पता ही नहीं चलता कहाँ से आवाज़ आ रही है और वह कोने में बैठा अपने भावों से बोलियाँ बढ़ाते रहता है | राम के जीवन को देखकर रावण भी उनकी पूजा करने लगता है | अपनी – अपनी भूमि में दोनों ही अपनी प्रजा को सम्बोधीत करते हैं | राम कि प्रसिद्धि आज भी विद्यमान है और रावण को दुर्भाव के लिये जाना जाता है | उच्च भाव से ही राम नारायण हो गए | आप लोगो को अपने को ऊपर उठाना है तो जिस तरह गेंद को धक्का लगा दो तो वह निचे ढुलक जाती है और उसी गेंद को मुट्ठी से मारो तो ऊपर चले जाती है | अपने भावों को कम करना, दुर्भाव लाना या सद्भाव लाना सब आपके हाथ में है | आप जैसा भाव करेंगे वैसे ही बन जायेंगे | मिल्क आयल भूल जाओ जो सार है घी है उसे याद रखो | भगवान से मांगने कि आवश्यकता नहीं है आप लोग जब देखो तब कुछ न कुछ मांगते ही रहते हो – “बिन मांगे मोती मिले मांगे मिले न भीख”| एक दुकानदार के यहाँ जब भीखारी दरवाजे में आता है तो वह उसे आगे जाओ – आगे जाओ ऐसा हाँथ दिखा कर बोलता है और जब कोई मालदार ग्राहक आये तो उससे पूछता है क्या लोगे दूध, काफी, को को आदि | इस प्रकार से जब आपको अविनश्वर्ता प्राप्त हो सकती है तो फिर क्यों मांगे | आज आचार्य श्री को नवधा भक्ति पूर्वक आहार कराने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी विद्या दीदी पथरिया निवासी परिवार को प्राप्त हुआ जिसके लिए चंद्रगिरी ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन,कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद बडजात्या, सुभाष चन्द जैन, चंद्रकांत जैन, सिंघई निखिल जैन (ट्रस्टी),निशांत जैन (सोनू), प्रतिभास्थली के अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन (पप्पू भैया), श्री सप्रेम जैन (संयुक्त मंत्री) ने बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें दी| श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी अतिशय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन ने बताया की क्षेत्र में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद से अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरी मंदिर निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और यहाँ प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ में कक्षा चौथी से बारहवीं तक CBSE पाठ्यक्रम में विद्यालय संचालित है और इस वर्ष से कक्षा एक से पांचवी तक डे स्कूल भी संचालित हो चुका है | यहाँ गौशाला का भी संचालन किया जा रहा है जिसका शुद्ध और सात्विक दूध और घी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है | यहाँ हथकरघा का संचालन भी वृहद रूप से किया जा रहा है जिससे जरुरत मंद लोगो को रोजगार मिल रहा है और यहाँ बनने वाले वस्त्रों की डिमांड दिन ब दिन बढती जा रही है | यहाँ वस्त्रों को पूर्ण रूप से अहिंसक पद्धति से बनाया जाता है जिसका वैज्ञानिक दृष्टि से उपयोग कर्त्ता को बहुत लाभ होता है|आचर्य श्री के दर्शन के लिए दूर – दूर से उनके भक्त आ रहे है उनके रुकने, भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है | कृपया आने के पूर्व इसकी जानकारी कार्यालय में देवे जिससे सभी भक्तो के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था कराइ जा सके |उक्त जानकारी चंद्रगिरी डोंगरगढ़ के ट्रस्टी सिंघई निशांत जैन (निशु) ने दी है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811