Let’s travel together.

महिला दिवस पर युवा कुशवाहा समाज संगठन ने शुरू किया सिलाई सेंटर

0 384

रूढ़िवादिता व अंधविश्वास से दूर रहकर ही महिलाएं महाशक्ति बन सकती हैं : शिव शंकर कुशवाहा

धीरज जॉनसन:दमोह

दमोह:जिला युवा कुशवाहा समाज संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम मराहार में निःशुल्क सिलाई सेंटर का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन द्वारा रिबन काट कर किया गया। कार्यक्रम में
महामंत्री श्रीमती अनुराधा गोस्वामी, जिला मंत्री संगीता जैन, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती सुमन मिश्रा, माधुरी ठाकुर, प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सुनीता कुशवाहा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधु कुशवाहा, नोरीन खान, फरीन खान एवं युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा वरिष्ठ समाजसेवी बसंत कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुशवाहा की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण,जागरूकता एवं भाजपा के द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी शिव शंकर कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को भी रूढ़िवादी एवं अंधविश्वास से हटकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। जानो, छानो फिर मानो के सिद्धांत पर महिलाओं को काम करना चाहिए।
युवा नेत्री श्रीमती भारती कुशवाहा के द्वारा महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी व सहभागिता निभाने की बात की।युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक महिला आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी खेमचंद कुशवाहा,जिला सचिव कोषाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा,संगठन मंत्री तुलसीराम कुशवाहा, मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा,पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुशवाहा,बसंत कुशवाहा,हरिराम कुशवाहा,मंटू कुशवाहा, अजय कुशवाहा,अमन कुशवाहा,हेमंत कुशवाहा,देवेंद्र कुशवाहा,नारायण कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811