Let’s travel together.

यह खरबूजा नहीं बदलता रंग सर्दी में ले फसल 25 दिन तक खराब भी नहीं हाेता

104

भाेपाल। खरबूजे काे देखकर खरबूजा रंग बदलता है। यह कहावत ताे आपने सुनी हाेगी। यहां हम जिस खरबूजे की किस्म की बात कर रहे हैं, आम खरबूजा रंग बदलना ताे दूर उसके आसपास भी नहीं टिक सकता। पूसा सरदा और पूसा सुनहरी नाम से विकसित इस खरबूजे काे गर्मी के अलावा ठंड में भी उगाया जा सकता है। खास बात यह कि खरबूज काे घर लाने के बाद 25 दिन तक रखा भी जा सकता है, जबकि आम खरबूजा दाे से तीन दिन में ही खराब हाे जाता है।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली,पूसा में विकसित खरबूज की इस प्रजाति की खेती राजधानी में पहली बार की गई है। शहर के खजूरीकला गांव के प्रगतिशील किसान मिश्रीलाल राजपूत काले गेहूं, लाल भिंडी की फसल लेने के बाद अब पूसा सरदा खरबूजा की फसल लगाने के कारण चर्चा में हैं।मिश्रीलाल के मुताबिक उन्हाेंने फरवरी में बीज लगाए थे, अब फसल तैयार है। हालांकि अभी उन्हाेंने प्रयाेग के तौर पर कुछ ही बीज लगाए थे। प्रयाेग सफल रहा और एक बेल में तीन से चार तक फल लगे हैं। जिनका वजन एक से डेढ़ किलाे तक है।हाल ही में उन्हाेंने आधा एकड़ जमीन में खरबूज की बाेवनी की है। उसकी फसल मई के अंतिम सप्ताह में आने के बाद वह खरबूजा बाजार में बेचेंगे। इसके अलावा वह अक्टूबर में भी खरबूज की फसल लगाएंगे। दाे फसल आसानी से ले सकते हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली पूसा के विज्ञानी डा. हर्षवर्धन चौधरी ने बताया कि पूसा द्वारा विकसित खरबूज की यह किस्म किसानाें के लिए लाभकारी है। इसमें आम खरबूज की तुलना में विटामिन ए और सी 25 प्रतिशत अधिक है।अक्टूबर और फरवरी में वर्ष में दाे बार इसकी फसल आसानी से ली जा सकती है। इस खरबूज की खासियत यह भी है कि इसे ताेड़ने के बाद 25 दिन तक संग्रह करके रखा भी जा सकता है, जबकि आम खरबूज दाे दिन में ही खराब हाेने लगता है। आम खरबूज पकने के बाद अपने आप बेल से अलग हाे जाता है, जबकि पूसा सरदा खरबूज पौधे में लगा ही रहता है। अमूमन खरबूज की फसल काफी अधिक तापमान में ही तैयार हाेती है, जबकि इसके लिए 30– 35 डिग्री सेल्सियस तापमान ही काफी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811