Let’s travel together.

मौसम शुष्क बढ़ी उमस चार दिन बाद फिर छा सकते हैं बादल

71

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां तो सक्रिय हैं, वातावरण में कुछ नमी आने के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण उमस महसूस हो रही है। साथ ही अब तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बिहार से लेकर तेलंगाना तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक अन्य द्रोणिका लाइन मौजूद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन पांच मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण आंशिक बादल बने हैं। इस वजह से उमस बढ़ रही है। शुक्ला के मुताबिक वातावरण में नमी कम रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से अभी दो दिन तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के आसार हैं। उधर अरब सागर में अमीनीदीप के पास एक अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके बुधवार को चक्रवात तूफान में बदलने की संभावना है। इसके असर से चार दिन बाद मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |     थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, सर धड से हुआ अलग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811