रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिलेंडी में आज भी ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर दिखाई नजर आते है वही महिलाए खुले में सोच जाती है उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित हो सकती है सालो से रह रहे ग्रामीण पर उन्हें अभी तक सुलभ शौचालय का लाभ अभी तक नही मिला है इससे आप अंदाजा लगा सकते है की किस प्रकार कागजों में पंचायतों कोओ डी एफ कर वाह वाही कुछ अलग ही दिखाई नजर आती है ।
इस संवाददाता द्वारा जब हकीकत जानने ग्राम पंचायत तिलेंडी पहुंचे तो देखा की गांव कई घर ऐसे है की जिनको खुले में सोच जाना पड़ता है जब हमारे द्वारा रुकमनी अहिरवार से पूछा की आपके घर शुलभ शौचालय नहीं है तो उनके द्वारा बताया की हम पांच साल से यहां रह रहे है न तो हमे आवास का लाभ मिला है न शौचालय है और न ही पानी की सुविधा है बस सरकार से अनाज मिल जाता है बाकी कोई सुविधा हमे नही मिल रही है हम गरीबों की कोई सुनवाई नहीं करता है हमारी सुनने वाला कोई नहीं है
जब हमारे द्वारा इस सचिव आजाद मीना को फोन लगाकर जानकारी चाही तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया वही दर्जन भर ग्रामीण भी इसी प्रकार की समस्या बता रहे है की सचिव द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है वही हमारे द्वारा सहायक सचिव को फोन लगाकर सुलभ शौचालय की समस्या से अवगत कराया तो उनके द्वारा सचिव को जानकारी देने की बात कही
इनका कहना है
आपके द्वारा ग्राम तिलेंडी में ग्रामीणों के पास शोचायल न होना बताया है जल्द ही ग्राम पंचायत तिलेंडी के सचिव से जानकारी लेकर समस्या का समाधान कराया जायेगा
संजय अग्रवाल जनपद पंचायत सीईओ
औबेदुल्लागंज
जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज में आज भी ऐसी पंचायत है जो खुले में सोच मुक्त नहीं है आज भी ग्रामीण खुले में सोच करने को मजबूर है खुले में सोच मुक्त पंचायत सिर्फ कागजों में हुई है धरातल पर हकीकत कुछ और ही दिखाई नजर आती है
सुबेग सिंह शीतल,आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रायसेन
जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की ग्राम तिलेंडी में यदि ग्रामीण खुले में शौच करने जा रहे है तो फिर खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत केसे हो गई इसकी जांच होनी चाहिए इसमें बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है आज भी दर्जनों ग्राम पंचायत ऐसी है जो आज भी खुले में शौच मुक्त नहीं है सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है स्वच्छता अभियान।
परेश नागर जिला रायसेन महामंत्री