Let’s travel together.

ब्रम्हांड की सारी शक्ति नारी में समाहित उसी शक्ति के परिणामतः संसार जीवन्त

0 412

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने नारी शक्ति को किया नमन

सुरेन्द्र जैन रायपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर रायपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नारी शक्ति को नमन करते हुए जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि ब्रम्हांड की सारी शक्ति नारी में समाहित हैं उसी शक्ति के परिणामतः संसार जीवन्त है।
कार्यक्रम में जिले के समस्त न्यायाधीश, पैरालीगल वॉलिटियर, अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा समाज सेवी उपस्थित थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला न्यायाधीश ने जिले की सम्मानित महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हमारे देश में वर्ष के पूरे 365 दिन अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस होता है। सांकेतिक रूप से आज इस दिवस को हम वृहद पैमाने पर मना रहे हैं, परंतु महिलाओं की भूमिका समाज, देश, संस्कृति के उत्थान में पूरे वर्ष प्रतिबिम्बित होता है इसलिए महिलाओं के प्रति मान सम्मान एवं उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा सदैव होना चाहिए।

वरिष्ठ महिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल द्वारा महिलाओं की न्यायपालिका में भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान देश की प्रगति में सतत रूप से सहयोग प्रदान कर रहा है ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रवीण मिश्रा द्वारा बताया गया कि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज के दिन विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। लगभग सैंकड़ों की संख्या में जागरूकता शिविर कर महिलाओं के अधिकारों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें महिला पैरालीगल वॉलिटियर एवं महिला पेनल अधिवक्तागण घर-घर जाकर, बस स्टॅण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में महिलाओं के संवैधनिक, कानूनी अधिकारों के बारे में उन्हें अवगत कराएंगे और लगभग एक हजार शिविर का लक्ष्य आज के दिन नियत किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात् महिला न्यायिक अधिकारीगण, पैरालीगल वॉलिटियर को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811