Let’s travel together.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीस घंटे तत्पर -एम एल भाटी

0 412

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला दौड़ आयोजित की गई तथा विजयी महिलाओं को पुरुष्कृत किया इसके बाद थाना परिसर में सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए ।
जानकारी के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर में महिला दौड़ आयोजित की गई इस अवसर पर विजयी महिलाओं को पुरुष्कृत किया गया तथा इसके बाद थाना सभागार में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें अनेक महिलाएं शामिल हुई तथा नगर के गणमान्य लोग भी शामिल रहे । इस अवसर पर थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल में महिला चार दीवार तक ही सीमित थी तथा महिलाओं तक शिक्षा भी नहीं पहुंच पाती थी परन्तु हमारे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ाया तथा वर्तमान में महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा

मिलाकर काम कर रही है शासकीय विभागों में भी महिलाओं को लगभग 35% स्थान मिले हुए हैं हर विभाग में महिला कार्यरत हैं पहले महिलाओं की कमी पुलिस व सेना में रहतीं थीं परन्तु सेना व पुलिस में भी महिलाओं को स्थान मिले हुए हैं हर पुलिस थाने में महिला पुलिस कर्मी अपने कार्य में सफलता पूर्वक कार्य कर रही है इसी के साथ अन्य सरकारी विभागों में भी महिला अपने कार्य को अंजाम दे रही है हर क्षेत्र में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से लेकर महिलाओं ने अंतरिक्ष तक में नाम दर्ज किया है देश इक्कीसवीं सदी में प्रवेश कर गया है इसी के साथ महिलाओं को भी अधिकार मिल चुके हैं महिलाएं निर्भीक होकर अपना जीवन यापन करे किसी भी प्रकार का महिलाओं के साथ उत्पीड़न तथा दुर्व्यवहार चाहे पारिवारिक हो अथवा सार्वजनिक बर्दाश्त नहीं किया जायेगा महिलाओं को समाज में पूरी तरह सम्मान दिलाने व महिलाओं की सुरक्षा करने पुलिस हर समय तत्पर है आप पुलिस को पुलिस ने समझें पुलिस को अपना भाई पिता सहित सगा संबधी समझकर बेझिझक अपनी समस्या बताये उन्होंने कहा आप सभी हमारे मोबाइल नं अपने पास रखें जब कभी जरूरत पड़े हमसे संपर्क कीजिए इस अवसर पर प्रधान आरक्षक चेतन पाठक ने महिलाओं के प्राचीन काल का स्मरण करते हुए वर्तमान में महिला सशक्तिकरण करण पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर भाजपा नेता श्रीमती रचना जैन ने भी महिलाओं को आत्मरक्षा वह जागरूक रहने पर प्रकाश डाला उप निरीक्षक अमरसिंह निगम ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया तथा उन्होंने कहा देश आगे बढ़ रहा है महिलाओं को भी सरकारों ने सशक्त बनाने बहुत अधिकार दिए हैं महिलाएं इन अधिकारों के प्रति जागरूक रहें पुलिस आपके परिवार का हिस्सा है महिलाओं के सम्मान के लिए जागरूक हैं इस अवसर पर विशेष रूप से नगर के गणमान्य कमल किशोर पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा अनेक नागरिक कार्यक्रम में शामिल थे कार्यक्रम उपरांत थाना प्रभारी श्री भाटी ने सभी महिलाओं को महिला डेस्क वह महिला अधिकारों से अवगत कराया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811