ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसा में मृतक लोगों को युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
–मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
रायसेन। युवा कांग्रेस ने ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनो के एक साथ टकराने से हुआ भीषण हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर मौन धारण किया ।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में शनिवार शाम को शहर के वार्ड क्रमांक 11 पटेल नगर में कैंडल मार्च निकालकर 2 मिनट का मौन धारण किया इस दौरान उन्होंने कहाओडिशा में मैं हुई इस दुखद घटना मैं मृतक के परिजनों को इस गहरे दुख को सहन करने की भगवान क्षमता दे वहीं घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें, इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव रुपेश तंत्रवार,सहित अन्य लोगों मौजूद थे।