नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया
हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
अति विशिष्ट अतिथि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर नेपाल से लाए 100 रुद्राक्ष एवं 51 हजार रु नगद भेंट स्वरूप चढ़ाएं।
इससे पूर्व महाकाल मंदिर पहुंचने पर अति विशिष्ट अतिथि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का राज्यपाल मंगू भाई पटेल ,प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव,सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन ,विवेक जोशी , बहादुर सिंह बोरमुंडला , विशालराजोरिया कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

श्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आज महाकाल लोक का ई कार्ट से भ्रमण किया। महाकाल लोक की विशेषताओं के बारे में उन्हें राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जानकारी दी।