बेगमगंज रायसेन। मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक व्रत बेगमगंज श्री रविन्द्र अहिरवार के द्वारा सिलवानी बमोरी मार्ग पर खमरिया जोड़ के आगे खमरिया रोड किनारे एक लाल रंग की होंडा शाइन बिना नंबर की मोटर साइकिल पर बंधी दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 350 पाव बरामद किया जिसमें 300 पाव देसी मदिरा मसाला एवं 50 पाव देसी मदिरा प्लेन के जप्त हुए। आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गया । अज्ञात के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1) एवं 34 (2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश जारी है एवं उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुल ज़प्त मदिरा 63 बल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 33500/- रुपये एवं जप्त मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत ₹100000 आंकी गई। कुल जप्ति की कीमत 1,33,500 ( एक लाख तैंतीस हजार) रूपए आंकी गई उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम खान नगर सैनिक कमलेश शर्मा एवं अजय राजपूत का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।