Let’s travel together.

प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा 14 महीने बाद भी सिर्फ नोटिस तक सीमित

0 200

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड 10 निवासी कमाल गणेशे पति रामाराव गणेशे ने झूठा शपथ पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया था जिसकी शिकायत 14 माह पूर्व की गई थी वही मंडीदीप नगर पालिक के जिम्मेदार अधिकारी 14 महीने में कार्यवाही की जगह नोटिस तक सीमित दिखाई नजर आ रहे है वही विगत दिनों मंडीदीप नगर पालिका द्वारा 11,05,2023 को 2 लाख रुपए की राशि मंडीदीप नगर पालिका के खाते में जमा करने को पत्र जारी किया गया था 7 दिन में पैसा जमा न करने की स्तिथि में कानूनी कार्यवाही की बात की गई थी पर आज 21 दिन गुजर जाने के बाद भी संबंधित फर्जी सपथ पत्र देकर 2 लाख की राशि लेने वाले पर कोई भी कानूनी कार्यवाही नही हुई है।

मंडीदीप नगर पालिका वार्ड 10 के कांग्रेस नेता सुनील मालवीय ने भी विगत दिनों एक शिकायती आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को पात्र और पात्र हितग्राहियों को अपात्र किया जा रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना में कर्मचारी और अधिकारियों की मिलीभगत से यह कारोबार खुलेआम फल फूल रहा है जिसके कारण भ्रष्टाचार चरम पर है जिसके पास भवन है उसे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है इसकी जांच होनी चाहिए मंडीदीप नगर पालिका के 26 वार्डो में दिए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों में बड़ी लापरवाही की है जिसने बड़े भ्रष्टाचार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इनका कहना है

हमारे द्वारा पत्र जारी किया गया था अभी तक उनके द्वारा राशि जमा नहीं की गई है हमारे द्वारा जल्द ही कानूनी कार्यवाही के लिए मंडीदीप थाने में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा

सुधीर उपाध्याय,मंडीदीप नगर पालिका सी एम ओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811