Let’s travel together.

बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा

90

 जबलपुर। जिला उपभोक्ता आयोग ने पिज्जा की डिलीवरी समय पर न किए जाने के रवैये को सेवा में कमी व अनुचित व्यापार प्रथा के दायरे में रखा। इसी के साथ जुबीलेंट फुड वर्क्स लिमिटेड व डोमिनोज पिज्जा को क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने के निर्देश दे दिए गए। आयोग के चेयमैन नवीन कुमार सक्सेना व मेम्बर सुषमा पटेल व अमित तिवारी ने पिज्जा का मूल्य 305 रुपये सात प्रतिशत ब्याज की दर से अदा करने क आदेश दिया है। साथ ही मानसिक पीड़ा के एवज में पांच हजार व मुकदमे का खर्च दो हजार रुपये भुगतान करने कहा गया है।

31 दिसंबर, 2019 का मामला

परिवादी शिवेंद्र पांडे की ओर से अधिवक्ता शेख अकरम व सुयश प्यासी ने दलील दी कि परिवादी ने 31 दिसंबर, 2019 को रात्रि आठ बजे पिज्जा आर्डर किया था। इसके लिए 305 रुपये आनलाइन भुगतान किए गए। उसे सूचित किया गया कि नववर्ष की संध्या होने के कारण थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। परिवादी ने डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा की। इसके बाद कस्टमर केयर पर शिकायत की। उसे भरोसा दिलाया गया कि शीघ्र ही पिज्जा पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोबारा शिकायत करने पर डिलीवरी पर्सन का अभाव होने का बहाना बनाया गया। साथ ही आश्वासन दिया गया कि जैसे ही डिलीवरी पर्सन आएगा पिज्जा पहुंचा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। इसीलिए पहले लीगल नोटिस भेजा गया फिर परिवाद दायर कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |     गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     19 जुलाई को भोपाल में होगी भव्य अगवानी,आचार्य श्री समय सागर महाराज का वर्षायोग चातुर्मास भोपाल में     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण, विधायक बोले- मोदी और सिंधिया के प्रयासों से मिला नया स्वरूप       |     15 करोड़ का ‘शोपीस’ बना सांची स्टेशन! भव्य लोकार्पण के बीच खुली दावों का पोल,बुलेट की स्पीड से निकल जाती हैं ट्रेनें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811