Let’s travel together.

संस्कृति बोध परियोजना का करें विस्तार: डा. देवनारायण

93

बिलासपुर। सरस्वती शिशु मंदिरों के माध्यम से अध्यापन के समानांतर सामाजिक सरोकारों के विभिन्न प्रकल्प संचालित किए जाते हैं। वर्तमान समय को देखते हुए सेवा प्रकल्पों को और सुदृढ़ तथा विस्तारित किए जाने की जरूरत है। आप सभी अपने क्षेत्रों में एकल विद्यालय और संस्कृति बोध परियोजना की अवधारणा को जनजन तक पहुंचाने के लिए यथासंभव योगदान करें।‌

सरस्वती शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री डॉ देवनारायण साहू और सचिव विवेक सक्सेना ने यह प्रेरणा सरस्वती शिशु मंदिर कोनी में प्रदेशभर के 165 स्कूलों के प्राचार्य प्रधानाचार्य के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए दी। डा. साहू ने गत वर्ष एकल विद्यालय और संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों के द्वारा किए गए कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की।

इस संबंध में बहुत से प्राचार्य ने अपने विद्यालयों के शानदार परफॉर्मेंस के बारे में बताया। इस बैठक में विविध सेवा प्रकल्पों से सहयोगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं पूर्व छात्र परिषद को जोड़ने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। बैठक में सशिसं के सचिव विवेक सक्सेना ने पूर्व छात्र परिषद के गठन उनके विस्तार सक्रियता को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों को पारिवारिक भाव से जोड़ने की जरूरत है।

उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि वे अपने स्कूलों के पूर्व छात्रों की समिति और कार्यकारिणी बनाकर उन्हें वर्तमान विद्यार्थियों से जोड़ने का कार्य करें। बारहवीं के बाद अपने स्कूल के छात्र छात्राओं को आगे के लिए कैरियर काउंसलिंग में सहयोग, सहयोग पोर्टल पर पूर्व छात्र छात्राओं का डाटा पंजीयन को लेकर विस्तार से समझाया गया। बैठकों का सिलसिला 02 जून तक चलेगा। बैठक में सभी संभाग समन्वयक,गौरीशंकर कटकवार, चंद्रकिशोर श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811