नवजात शिशु को छोड़ने जा रही जननी 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी मासूम सहित तीन लोगों को आई गंभीर रूप से चोंटे
शराब के नशे में जननी एक्सप्रेस चला रहा था चालक
रायसेन ।रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेंदुखों के पास जननी 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें मासूम नवजात सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही जिला अस्पताल में घ्यलो से मिली जानकारी के अनुसार उषा नामक महिला की लगभग 15 दिन पहले जिला अस्पताल में ही डिलेवरी हुई थी जिला अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उषा अपने नवजात शिशु अपने पति एव सास के सांथ जननी 108 एम्बुलेंस से अपने गांव पलका सिंह जा रही थी वही आपको बता दे घ्यलो ने जानकारी देते हुए कहा कि 108 जननी एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बहुत ज़्यादा शराब पी रखी थी और वह गाड़ी बहुत तेज़ चला रहा था।