Let’s travel together.

पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी छोड़ा इमरान खान का साथ PTI पर बैन लगाने की तैयारी

118

इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को एक और झटका लगा है। पीटीआई के वरिष्ठ नेता और उनकी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। बुधवार शाम उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मेरे पहले के बयान में मैंने 9 मई की घटनाओं की स्पष्ट रूप से निंदा की थी। मैंने राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला किया है, इसलिए मैंने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया है और इमरान खान से अलग हो रहा हूं।’ पाकिस्तान में 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के बाद पीटीआई से नाता तोड़ने वालों में फवाद चौधरी दूसरे बड़े नेता हैं। उनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पीटीआई नेता शिरीन मजारी भी पीटीआई छोड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

मुश्किल में इमरान खान

इमरान खान के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ सरकार उनकी पार्टी पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ 9 मई को पीटीआई समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद छोटे-बड़े 35 से ज्यादा नेता इमरान खान की पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। वैसे सरकारी दबाव भी इसकी वजह हो सकती है। पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री फवाद चौधरी के खिलाफ पाइप, नल, बिजली के तार आदि चुराने के 11 मामले दर्ज हुए हैं। लाहौर हाई कोर्ट में इन पर सुनवाई होनी है। उधर इमरान खान का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार उनकी पार्टी को कुचलने की कोशिश कर रही है, जिससे कि वे चुनाव नहीं लड़ सके।

PTI पर बैन लगाने की तैयारी

इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सरकार इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के खिलाफ पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों पर खान के समर्थकों द्वारा हमले किये जाने के बाद यह कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811