Let’s travel together.

दो ट्रक में टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 घण्टे जाम

92

 मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में दलधोवा मोड़ के पास दो ट्रक की टक्कर हो गई। गिट्टी लोड ट्रक खाई में लटक गया। चावल लोड ट्रक खाई में जा गिरा। खाई में गिरे ट्रक में सवार चालक एवं क्लीनर को गंभीर चोट आई जिन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। ट्रकों की टक्कर के बाद करीब 15 घंटे से अधिक का जाम रहा। बुधवार दोपहर एक बजे के बाद आवागमन शुरू हो सका। ट्रकों को हटाने एवं जाम को खुलवाने के लिए यातायात विभाग एवं पुलिस द्वारा घंटों मशक्कत की गई। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब नौ किलोमीटर दूरी पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग में दलधोवा मोड़ के पास ट्रक रात्रि एक बजे ब्रेक डाउन हो गया जिसके बाद वह मोड़ पर ही खड़ा हो गया।

अंबिकापुर की ओर से आ रही गिट्टी लोड ट्रक का विपरीत दिशा से आ रही चावल लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिससे चावल लोड ट्रक खाई में जा गिरा वही गिट्टी लोड ट्रक खाई में लटक गया। घटना की सूचना पर एसडीओपी रमेश मरकाम, उपनिरीक्षक विवेक भगत, जिला यातायात प्रभारी अशोक कुजूर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल चालक एवं क्लीनर को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी स्थिति देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया। गिट्टी लोड ट्रक बिहार की बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रकों की टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में वाहनों की लंबी कतार दोनों ओर लग गई। 15 घंटे से अधिक समय यक बड़े वाहन खड़े रहे वही छोटे वाहनों को मुश्किल से निकाला जा रहा था। आवागमन सामान्य होने के बाद ही यातायात विभाग एवं पुलिस ने राहत की सांस ली।

भीषण गर्मी एवं धूप में यात्री हुए परेशान

भीषण गर्मी एवं धूप में हजारों लोग 15 घंटे से अधिक परेशान रहें। वाहनों की लंबी कतार के कारण बहुत से लोग पानी पीने के लिए भी तरसते रहे। पहली बार इतना लंबा जाम का सामना लोगों को करना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811