Let’s travel together.

Fake ChatGPT Apps से रहें सावधान वरना आपका बैंक खाता हो जाएगा खाली

101
Fake ChatGPT Apps। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया में इन दिनों काफी तेजी से काम हो रहा है और जब से ChatGPT आया है, पूरी दुनिया में इस ऐप को लेकर लोगों में एक दीवानगी और साथ ही इसने पूरी दुनिया में तूफान भी खड़ा कर दिया है, लेकिन OpenAI की ऑफिशियल ChatGPT वेबसाइट या फिर ऐप का यदि आप भी उपयोग कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो अलर्ट हो जाएं क्योंकि इन दिनों Fake ChatGPT ऐप भी एक्टिव हो गए हैं, जिस पर एक क्लिक करने से अकाउंट खाली हो सकता है।

इन बातों की रखें सावधानी

– यदि आप भी ChatGPT यूज करते हैं तो कई संदिग्ध ऐप्स आपसे कई चीजों का एक्सेस मांगती हैं। ChatGPT से संबंधित होने का दावा करने वाले ऐप को डाउनलोड करने से पहले Allow करते समय सावधानी बरतें।

– आपको बता दें कि ChatGPT को OpenAI ने डेवलप किया है। जब आप Google Play Store या किसी अन्य ऐप स्टोर से ChatGPT डाउनलोड करते हैं तो सही डेवलपर को देखकर ही ऐप को इंस्टॉल करें।

– ChatGPT को डाउनलोड करने से पहले ऐप स्टोर पर डेवलपर की प्रोफाइल को अच्छे से जांच कर लें।

ChatGPT के अलावा भी यदि यूजर्स को कोई ऐप डाउनलोड करना है तो रिव्यूज जरूर चेक करें। साथ ही टॉप रेटेड रिव्यूज चेक करना चाहिए। अविश्वसनीय ऐप को डाउनलोड करने की गलती नहीं करना चाहिए।

– प्ले स्टोर पर कुछ ऐप डमी ChatGPT और GPT-4 जैसे ही दिखते हैं और इसमें यह पूरी तरह से फेक ऐप है। इनकी फर्जी रेटिंग से भी सावधान रहे।

ये है डाउनलोड का सही तरीका

आप वेब पर गूगल के बार्ड और माइक्रोसॉफ्ट के बिंग चैट के साथ OpenAI के ChatGPT का फ्री में उपयोग कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार का पेमेंट भी नहीं करना पड़ेगा। अपने सफारी या क्रोम ब्राउजर के माध्यम से मुफ्त और सुरक्षित चैटबॉट सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं और इसमें किसी भी प्रकार का जोखिम भी नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811