Let’s travel together.

1 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र:पेपरलेस होंगे कॉलेज में एडमिशन छात्रों को अब नहीं देनी होगी टीसी

0 119

​​​​​​​शिवलाल यादव रायसेन

कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए इस बार छात्र-छात्राओं से कोई भी दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। उनके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह पेपर लेस होगी। न तो उनको टीसी देना पड़ेगी और न ही अंक सूची। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन ऑनलाइन एडमिशन की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी।
हालांकि रजिस्ट्रेशन व काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया है।लेकिन यह तय माना जा रहा है कि बीकॉम, बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए जैसे यूजी तथा एमकॉम, एमए, एमएससी जैसे पीजी कोर्स के लिए 25 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया प्रवेश प्रक्रिया में एक मुख्य चरण और तीन सीएलसी राउंड होंगे। प्रवेश प्रक्रिया epravesh.mponline.go v.in के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
दस्तावेज सत्यापन ऑनलाइन होगा। लेकिन जिन आवेदनों में त्रुटि पाई जाएगी।उनमें सुधार के लिए छात्र को मोबाइल पर मैसेज आएगा। तब उसे किसी भी शासकीय कॉलेज के हेल्प सेंटर पर जाकर सुधार करवाना होगा।
प्रवेश निरस्त होने पर राशि वापस ट्रांसफर होगी: प्रक्रिया के दौरान प्रवेश निरस्तीकरण पर प्रवेश शुल्क राशि खाते में वापस ट्रांसफर की जाएगी। सभी महाविद्यालयों में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रवेश उत्सव किए जाएंगे। मार्गदर्शी व्याख्यान भी होंगे। एक विद्यार्थी 15 कॉलेज के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेगा। छात्राओं को पंजीयन शुल्क से छूट रहेगी। इस वर्ष लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को स्नातक में प्रवेश लेने पर 2 समान किस्तों में 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का शिक्षण शुल्क उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811