Let’s travel together.

सूडान से भारतीयों को निकालने की तैयारी INS सुमेधा और एयर फोर्स के विमान तैनात

103

भारत सरकार ने युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों और राजनयिकों को सुरक्षित निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत सरकार ने जेद्दाह में एयर फोर्स के दो C130J विमान तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही नौसेना का INS सुमेधा भी सूडान के पोर्ट पर स्टैंडबाय के तौर पर पहुंच गया है। इसके अलावा भारत सरकार कई ऐसे मित्र देशों के संपर्क में भी है, जो खुद भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने की जद्दोजहद में जुटे हैं। भारत सरकार ने बताया कि सूडान के अधिकारियों के अलावा सरकार सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र (UN) के संपर्क में भी है।

पीएम की भी नजर

भारतीयों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी भी लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। दो दिन पहले उन्होंने सूडान की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। जिसके बाद अधिकारी नागरिकों को वापस लाने की प्लानिंग में जुट गये। भारत सरकार अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। जधानी खार्तूम में हिंसा के बाद एयरपोर्ट और बड़ी संख्या में विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, ऐसे में भारत सरकार सड़क मार्ग का इस्तेमाल करके भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने की प्लानिंग में जुटी हुई है।

सूडान की ताजा स्थिति

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक रात भर की खामोशी के बाद रविवार सुबह होते ही फिर गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई। सबसे ज्यादा हिंसा सूडान की राजधानी राजधानी खार्तूम में हो रही है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूएन के मुताबिक सूडान में पिछले 9 दिनों के अंदर हिंसा से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811