Let’s travel together.

घर घर चलो अभियान के तहत महंगाई, बेरोजगारी औऱ अपराध पर भी हो चर्चा : वीरेंद्र दवे

0 437

अभियान तथा सदस्यता की समीक्षा

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

सागर:प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओर से सागर जिले के प्रभारी एवं दमोह विधायक अजय टंडन के निर्देश पर सह प्रभारी वीरेंद्र दवे ने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की उपस्थिति में उन्होंने घर-घर चलो अभियान तथा पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की।
वीरेंद्र दवे ने बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के साथ-साथ सागर में बढ़ते अपराधों को घर-घर चलो अभियान का मुख्य हिस्सा बनाएं। आम जनता को नगर निगम,स्मार्ट सिटी और सरकार से हो रही परेशानियों को उजागर कर उनके निराकरण का प्रयास करें और उन्हें सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का आव्हान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बैठक में बताया कि सागर के लगभग सभी ब्लाक में घर चलो और सदस्यता अभियान एक फरवरी से निरंतर रूप से चलाया जा रहा है और अधिकांश वार्ड में कांग्रेसजन लोगों के घरों तक पहुंच चुके हैं। यह अभियान आगामी दिनों में निरंतर रूप से आगे भी चलता रहेगा। पीसीसी के निर्देश पर मंडलम और सेक्टर के नए गठन के प्रस्ताव भी भोपाल भेज दिए गए हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारी से जनता त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच कर जानलेवा साबित हो रही है ऐसे में आम जनता की आशाएं कांग्रेस के साथ है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित, ओंकार साहू, सिंटू कटारे, लीलाधर सूर्यवंशी, प्रदीप जैन, कुल्फी, रितेश पांडे, आशीष ज्योतिषी, ब्रजेंद्र नगरिया, महेश अहिरवार, सुनील पावा, हेमराज रजक, हरिश्चंद्र सोनवार इत्यादि उपस्थित रहे।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

“ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण की धीमी गति से बढ़ी परेशानी, धूल और हादसों से लोग त्रस्त     |     पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना     |     सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811