Let’s travel together.

सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान

0 92

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन 

पवित्र रमजान, ईद-उल-फितर और अन्य सर्वधर्म त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की भूमिका की मुस्लिम समाज ने सराहना की है। त्योहारों को गरिमापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जामा मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

​मुस्लिम त्यौहार कमेटी मध्य प्रदेश के महासचिव मुजीब अंसारी और जामा मस्जिद कमेटी के सदर सैयद नोमान अली के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक कार्यालयों और थानों में पहुँचकर अधिकारियों का मुँह मीठा कराया। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुजीब अंसारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासनिक अमले ने जिस तरह दिन-रात मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई, वह काबिल-ए-तारीफ है। इसी सक्रियता के कारण सभी धर्मों के त्योहार आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुए। इस।मौके पर प्रतिनिधित्व मंडल में ​आफताब अहमद, ​फईम कुरैशी, ​मोहम्मद खालिद सहित समाज के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेमत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, बगरोदा में आंगनवाड़ी भवन जनता को समर्पित     |     दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ     |     जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811