Let’s travel together.
nagar parisad bareli

तितली पार्क के अनुभूति कैम्प में दिव्यांग बच्चोंको वन, वन्य जीवों और पर्यावरण की दी गई जानकारी

0 609

कलेक्टर, एसपी तथा डीएफओ सहित अन्य अधिकारी भी कैम्प में हुए शामिल

रायसेन । रायसेन स्थित तितली पार्क में वन विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया। इस अनुभूति कैम्प में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल तथा डीएफओ अजय कुमार पाण्डेय भी शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ ट्रेक घूमा और संवाद किया।


इस दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने अनुभूति कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को प्रकृति की सुंदरता और वनों से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी होते हैं। अनुभूति कैम्प में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को वन, वन्य जीवों, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन के बारे में जानकारी देते हुए उनका महत्व बताया गया।

अनुभूति कैम्प में दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। अनुभूति कैम्प में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी एनएस तोमर, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811