Let’s travel together.

Twitter: लिंडा याकारिनो बनीं ट्विटर की नई सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर किया ऐलान

81

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ (CEO) के नाम का एलान कर दिया। एलन मस्क ने 12 मई को ट्वीट किया, ”मैं ट्विटर की नई सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। लिंडा मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा। प्लेटफॉर्म को सभी चीजों वाले ऐप ‘एक्स’ में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” वैसे, इस बात की पहले से ही चर्चा चल रही थी कि लिंडा याकारिनो को ट्विटर का सीईओ बनाया जा सकता है। अब उसकी पुष्टि हो गई है। मस्क ने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी, वो खुद प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा काम संभालेंगे।

कौन हैं लिंडा याकारिनो?

लिंडा याकारिनो ने 1981 से 1985 के बीच पेन स्टेट यूनिवर्सिटी (Penn State University) से लिबरल आर्ट्स और टेलीकम्यूनिकेशंस विषयों में पढ़ाई की है। ये 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ काम करती आ रही हैं। याकारिनो ने 19 वर्षों तक टर्नर कंपनी के लिए भी काम किया है। याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया। उनकी इसी खासियत की वजह से मस्क ने उन्हें चुना है। दरअसल अक्टूबर में मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ज्यादातर एडवरटाइजर्स ने ये प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। उन्हें लगता है कि कंपनी के लगभग 80% कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद उनके एडवरटाइजमेंट सही तरीके और सही जगह पर नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में नये सीईओ के सामने काफी बड़ी चुनौतियां हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811