Let’s travel together.

3 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी 4 दिन में 2 दर्जन वैश्विक नेताओं से मिलेंगे

76

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हुए। पीएम मोदी सबसे पहले जापान (Japan) जाएंगे, जहां से हिरोशिमा (Hiroshima) शहर में 20 मई से शुरू हो रही जी-7 (G-7) देशों की बैठक होने जा रही है।

6 दिन, 3 देश, 40 मीटिंग

पीएम मोदी जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा कुल छह दिन की है। पीएम मोदी इन तीनों देशों में चार दिन ही रहेंगे और इस दौरान कुल 40 समारोहों, बैठकों आदि में हिस्सा लेंगे। साथ ही दो दर्जन वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात की तैयारी है। इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत कई प्रमुख देश हैं।

बता दें, हिरोशिमा में ही क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया) शिखर बैठक होने जा रही है और इसमें पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि बेहद महत्वपूर्ण इस वैश्विक मंच पर अपने हितों और मित्र देशों के कूटनीतिक दबाव के बीच पीएम मोदी सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे।

रूस और चीन के मुद्दों पर रहेगी दूरी

जापान के शहर हिरोशिमा में 20 मई से शुरू हो रही जी-7 देशों की बैठक में रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने को लेकर नई कोशिश होगी और साथ ही संगठन की तरफ से जारी होने वाले संयुक्त बयान में रूस के खिलाफ जमकर बयानबाजी होने की तैयारी है। पीएम नरेन्द्र मोदी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए हिरोशिमा 19 मई को पहुंच रहे हैं लेकिन वह रूस के खिलाफ जी-7 देशों की किसी कोशिश का हिस्सा नहीं बनेंगे। वैसे जी-7 देशों की तरफ से चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ भी बयान जारी होने की संभावना है, लेकिन भारत की मंशा इससे भी दूर रहने की ही है।

बदला गया क्वाड का स्थान

क्वाड की बैठक पहले सिडनी में होनी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने वहां का दौरा रद कर दिया है। अब चारों देशों के बीच हिरोशिमा में बैठक कराने की सहमति बनी है। हिरोशिमा में पीएम जी-7 (जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, इटली, जर्मनी व फ्रांस का संगठन) के अलावा क्वाड (अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया व भारत का संगठन) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811