Let’s travel together.

जबलपुर को नशे की भट्टी में झोंकने उतरे नाबालिग सौदागर

39

जबलपुर। जबलपुर में लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के लिए अब नाबालिग सौदागरों और तस्कर भी बाजार में उतर आए हैं। ये नाबालिग तस्कर ऐसे हैं जो बड़े-बड़े गुर्गे से काम करवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही पुलिस की एक कार्रवाई में देखने मिला है, जहां शहर में नशीले इंजेक्शन का नाबालिग सौदागर सक्रिय था। वह गुर्गे के जरिए अवैध करोबार संचालित कर रहा था। उसकी भनक लगते ही पुलिस ने जाल बिछाया और दबोच लिया। बेलबाग पुलिस ने बताया कि इस नाबालिग आरोपित ने अपना अवैध धंधा चलाने के लिए गुर्गे को दिहाड़ी पर रखा था। उससे होम डिलेवरी कराता था। दोनों के कब्जे से 22 नग नशे के इंजेक्शन जब्त किए गए है।

200 रुपये प्रतिदिन गुर्गे को देता है नाबालिग

पुलिस ने बताया कि टीम ने रामलीला मैदान से घमापुर खटीक मोहल्ला निवासी उदित सोनकर को पकड़ा। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से नशे के 12 इंजेक्शन जब्त किए। पूछताछ में उसने बताया कि एक नाबालिग के पास वह दिहाड़ी पर काम करता है। नाबालिग उसे इसके एवज में 200 रुपये प्रतिदिन देता है। जिसके चलते वह नाबालिग के कहने पर नशे के इंजेक्शनों की होम डिलेवरी करता था। पुलिस ने नाबालिग को भी पकड़ा और उसके पास से भी इंजेक्शन जब्त किए। नाबालिग ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन उसे मोनू सोनकर 150 रुपये प्रति नग देता था। मामले में पुलिस ने मोनू सोनकर को भी आरोपित बनाया है, उसकी तलाश की जा रही है।

घमापुर क्षेत्र बना नशे की मंडी

शहर का सबसे बड़ा नशे का अड्डा बेलबाग थाना क्षेत्र का खटीक मोहल्ला, दंगल मैदान और ओमती थाना क्षेत्र का भरतीपुर एक बार फिर बनता जा रहा है। वहीं हनुमानताल थाना क्षेत्र का भानतैया भी इसमें शामिल है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अलग-अलग थानों को मिलाया जाए तो यह सभी क्षेत्र एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जानकारी अनुसार पूरे जबलपुर का 70 फीसदी अवैध मादक पदार्थों का कारोबार इन्ही क्षेत्र में होता है। जिसमें बड़े से लेकर छोटे नशे के कारोबारी भी जुड़े हैं। अब यहां नाबालिग तस्करों और नशे के नाबालिग कारोबारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। कई बार यहां कार्रवाई भी की जाती है। अधिकांश बेलबाग और ओमती थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्लों में गली कूचों में घर-घर अवैध कारोबार किए जा रहे हैं लेकिन पुलिस भी उन गलियों में प्रवेश करने से कतराती है। पूर्व में कई बार ऐसी घटनाएं देखी भी जा चुकी हैं जब पुलिस पर ही इन मोहल्लों में हमला किया जा चुका है।

समय के साथ बदलता जा रहा नशे का ट्रेंडः

शहर के इन क्षेत्रों में समय के साथ नशे का ट्रेंड बदलता जा रहा है। दशकों पूर्व जहां कच्ची शराब का ये क्षेत्र गढ़ हुआ करते थे तो समय के साथ-साथ यहां अवैध देशी व अंग्रेजी शराब का धंधा शुरू हुआ। जानकारी अनुसार पुलिस कार्रवाई का दौर बढ़ा तो इन क्षेत्रों में गांजा और फिर स्मैक की बिक्री का चलन शुरू हुआ। अब इस अवैध कारोबार में नशे के इंजेक्शन का चलन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं क्षेत्र के सुविचार लोगों का कहना है कि अगर इस दिशा में पुलिस सही समय में सही कदम नहीं उठाती है तो जबलपुर को एक बार फिर नशे की आग में झोंकने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     20 वर्षीय लोकेश शाक्या की दोनों किडनी फेल  आर्थिक स्थिति खराब इलाज में असमर्थ परिवार,मदद की जरूरत     |     गेहूं की फसल निकालने के बाद किसान अब मूंग की फसल की तैयारी में जुटे     |     भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक 20 अप्रैल को उज्जैन में     |     गैरतगंज की छह ग्राम पंचायतों को मिले फायर फाइटर, विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने किया वितरण     |     पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की स्थानांतरण नीति शीघ्र होगी घोषित: मंत्री प्रहलाद पटेल     |     रीवा में पंच-सरपंच सम्मेलन, डिप्टी सी एम राजेंद्र शुक्ल,मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल     |     उद्योगो के विस्तार में आ रहा अमोदा ग्राम, ग्रामवासियों ने लगाई आपत्ति     |     अमर शहीद तात्याटोपे समाधि स्थल पर आयोजित होगा दो दिवसीय मेला शहीद मेला     |     मरीजों के अटेंडरों से वसूला जा रहा था पैसा, विधायक पुत्र मिले सीएस से, कार्रवाई की मांग की     |     रासायनिक औद्योगिक दुर्घटना बचाव व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने मॉक अभ्यास का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811