Let’s travel together.

बरसात से जंगलों में लौटी रौनक, झरनों पर उमड़ रही भीड़

0 191

गुलगांव रोड के झरने का दूध जैसा पानी बना आकर्षण का केंद्र

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

इन दिनों मानसून की सक्रियता ने पूरे क्षेत्र को हरियाली की चादर से ढँक दिया है। जंगलों की वीरानी अब हरियाली और झरनों की कलकल से जीवंत हो उठी है। लगातार हो रही बारिश से जहां पहाड़ियों का दृश्य और अधिक मनोरम हो गया है, वहीं जंगलों में बहते झरनों ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है।
नगर से महज एक किलोमीटर दूर गुलगांव रोड स्थित जंगल में हर वर्ष की तरह इस बार भी झरना सक्रिय हो गया है। विशेष बात यह है कि बारिश के पानी के साथ बहते इस झरने का रंग दूध की तरह सफेद दिखाई देता है, जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। झरने की यह अनूठी छटा देखने के लिए विदिशा, भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं।
झरने के पास लोगों की भीड़ इतनी अधिक होती है कि माहौल किसी मेले जैसा प्रतीत होता है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ता है।
गुलगांव रोड ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के अन्य जंगलों में भी अनेक छोटे-बड़े झरने बहने लगे हैं, जो बरसात में अपनी पूरी रौनक के साथ उभरते हैं। प्रकृति प्रेमी, फोटोग्राफर और सैर-सपाटे के शौकीनों के लिए यह मौसम किसी वरदान से कम नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811