Let’s travel together.

थीम रोड़ रैलिंग चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 69

-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली ने पुलिस की कार्यवाही
रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जिलाधीश कार्यालय में समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए थे कि मैं मेहनत करके पैसा लेकर आ रही हूं और शहर को सुन्दर बनाने में लगी हूं लेकिन लगातार थीम रोड़ रैलिंग गायब हो रही हैं। इस को गंभीरता से लें। जिस पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा मामले गंभीरता पूर्णर् लिया और शहर कोतवाली टीआई को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल सीसीटीव्ही कैमरों को खगालकर चोरों तक पुलिस ने पहुंचकर रैलिंग चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
शहर में कुछ समय से थीम रोड पर लगी रेलिंग के चोरी होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी शहर के सौन्दर्यीकरण के प्रति जागरूक जनमानस भी इस बात से चिन्तित था। इस घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने अधीनस्थ अधिकारियों को चोरो का पता लगाकर उन पर कडी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये इसी तारतम्य में एएसपी प्रवीण भूरिया एवं सीएसपी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली अमित सिंह भदौरिया ने अपनी टीम को लगाया। कडी मेहनत और मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी पुलिस ने रेलिंग चोर छोटू आदिवासी पुत्र पप्पू आदिवासी उम्र 23 साल बलवीर आदिवासी पुत्र बादामी आदिवासी उम्र 35 साल,आशाराम आदिवासी निवासीगण सहराना मोहल्ला बडौदी शिवपुरी को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर कबाडे का काम करने वाले गयाजीत नि0 बडौदी के यहाँ से 4 रेलिंग करीबन 25 फुट लम्बी रेलिंग को बरामद कर लिया है पुलिस को और भी चोरी गई रेलिंग के बरामद होने की उम्मीद है पूछताछ जारी है कोतवाली पुलिस टीम के सउनि अमृतलाल प्रआर नरेश यादव, आर भूपेन्द्र यादव, आर शिवांशु यादव, आर टिंकू सिंह, आर भोले सिंह प्रआर चालक सलीम खांन आर जगदीश रावत एवं आर अजीत राजावत की इस पर्दाफाश में महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811