Let’s travel together.

जर्जर भवन में चल रही प्राथमिक शाला, बच्चों की जान से किया जा रहा खिलवाड़

0 553

-शिकायत के बाद भी ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सरकार द्वारा गांव-गांव में स्कूल और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण इलाकों को सड़क से जोड़कर उनका विकास किया जा सके। और गांवों में स्कूल बनाकर वहां के बच्चों को शिक्षित किया जा सके। जिससे वह देश का भविष्य बन सकें। मगर सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत सरार में

कुछ और ही मामला देखने को मिला है। यहां पर स्कूल पढ़ने वाले बच्चों और आंगनबाड़ी जाने वाले बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल में पड़ना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत सरार में बरसों पुरानी शासकीय प्राथमिक शाला की हालत जर्जर हो चुकी है। स्कूल के बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल का भवन बरसों पुराना है। जिस पर लकड़ी और कवेलू की बरसों पुरानी छत है। भवन की दीवार पर भी जगह-जगह से दरारे पड़ रही हैं। वहीं कवेलू वाली छत से बरसात के मौसम में पानी टपकता है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

स्कूल के शिक्षकों से बात की तो उनका कहना है कि बाजू में नए भवन में बच्चे बन नहीं पाते हैं। और कोविड-19 का पालन करते हुए अलग-अलग बिठाना पड़ता है। बता दें कि ऐसे में विभाग द्वारा बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। और ज़िम्मेदारों द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीणों भगवान सिंह, मलखान सिंह, मूरत सिंह आदि ने कहा है कि पढ़ाई के नाम पर हमारे बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। और ज़िम्मेदार शिक्षक इस और ध्यान नही दे रहे हैं। जिसकी वजह से बच्चों की जान को हमेशा खतरा रहता है। अब देखना यह कि प्रशासन कब इन मासूम बच्चों की सुध लेता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811