Let’s travel together.

गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान प्रदेश के 25 शहरों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

94

भोपाल। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात तूफान मोका बन चुका है, लेकिन उसका भी मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में आसमान पूरी तरह साफ है। मध्य प्रदेश पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ रही हैं। पड़ोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में भी जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से मध्य प्रदेश में भी बदन झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को रतलाम, धार में लगातार दूसरे दिन भी लू रही थी। साथ ही प्रदेश के 25 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ था। शनिवार को चार से अधिक शहर लू की चपेट में आ सकते हैं। राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही गर्मी के तेवर काफी तीखे दिख रहे हैं। शनिवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है, लेकिन यह मौसम प्रणाली काफी कमजोर है। इस वजह से इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश और इसके आसपास के राज्यों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मर्इ माह में मध्य क्षेत्र में सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं। साथ ही हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। लगातार गर्म हवा चलने के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में तापमान म लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने का सिलसिला अभी बना रहने की संभावना है। शनिवार को रतलाम, धार के अलावा तीन–चार अन्य शहरों में भी लू चल सकती है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811