Let’s travel together.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रीतम लोधी को लगाया गले, सारे गिले शिकवे दूर किए और दिया आशीर्वाद

0 369

 

– भाजपा नेता प्रीतम लोधी पहुंचे बागेश्वर धाम

– पूर्व में अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में थे प्रीतम लोधी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रीतम लोधी गुरुवार को अचानक बागेश्वर धाम पहुंचे और यहां पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीतम लोधी को हृदय से लगाकर पुराने सारे गिले-शिकवे दूर कर उन्हें आशीर्वाद दे दिया। गौरतलब है कि प्रीतम लोधी द्वारा पंडितों व कथावाचकों के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर वह चर्चा में थे।

शिवपुरी जिले के पिछोर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रीतम लोधी ने कथा सुनाने वाले कथा वाचक व पंडितों के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रीतम लोधी और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। ब्राह्मण समाज के विरोध के चलते प्रीतम लोधी को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। बाद में जैसे-जैसे समय गुजरा उसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी में वापस ले लिया। पिछले दिनों भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में प्रीतम लोधी की पार्टी में वापसी कराई गई थी।

ह्रदय से लगाया और दिया आशीर्वाद-

बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रीतम लोधी अचानक बागेश्वर धाम पहुंचे और यहां पर बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन किए। इसके बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें हृदय से लगाकर पुराने सारे गिले-शिकवे दूर कर उन्हें आशीर्वाद दे दिया। इसका फोटो भी बागेश्वर धाम की सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट किया गया है।

प्रीतम ने पिछोर में कहा था जल्द मिलूंगा-

शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा सीट से दो बार भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रीतम लोधी ने बीते 14 अप्रैल को दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि वह जल्द बागेश्वर धाम जाएंगे और वहां पर दर्शन करेंगे। पूर्व के बयानों को पीछे छोड़ते हुए प्रीतम लोधी ने अपनी भाजपा में वापसी के बाद पुराने गिले शिकवे भुलाने की बात कही थी।

ब्राह्मण समाज के विरोध के चलते किया गया था निष्कासित-

पूर्व में प्रीतम लोधी को ब्राह्मण समाज के विरोध के चलते बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था। प्रीतम लोधी भाजपा के टिकट पर शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा सीट से दो बार प्रत्याशी रहे हैं। लोधी समाज से प्रीतम लोधी आते हैं। भाजपा से निष्कासन के बाद उन्होंने अपने समाज और अन्य समाजों को जोड़कर कई आमसभाएं की थीं। यह मामला विवादों में घिर गया था। बाद में ब्राह्मण समाज के विरोध के चलते उन्हें बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था लेकिन बाद में सुलह हुई और कुछ दिनों पहले ही प्रीतम लोधी की भाजपा में वापसी हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811