Let’s travel together.

एलन मस्क ने दिया बड़ा अपडेट, ट्विटर से अब बिना नंबर शेयर किए कर पाएंगे ऑडियो-वीडियो कॉल,

88

वाशिंगटन । अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि ट्विटर एप पर जल्द ही वॉइस (आवाज) और वीडियो चैट की सुविधा मिलेगी। जिससे प्लेटफॉर्म के यूजर्स फोन नंबर प्रदान किए बिना कहीं भी लोगों से संपर्क कर सकेंगे। मस्क ने ट्वीट किया, जल्द ही आपके हैंडल से इस प्लेटफॉर्म पर किसी से भी वॉयस और वीडियो चैट होगी, ताकि आप दुनिया में कहीं भी लोगों से अपना फोन नंबर दिए बिना बात कर सकेंगे।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ और बिजनेसमैन एलन मस्क ने खुद इसको लेकर ट्वीट किया है। मस्क ने ट्वीट करते हुए प्लेटफॉर्म पर आने वाली कॉल और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सहित नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि मस्क ने अक्तूबर 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। ट्विटर की स्थापना 2006 में हुई थी और इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है। अधिग्रहण के बाद मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नीति में बदलाव किया, जिसके कारण वह काफी विवादों में भी घिरे रहे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811