Let’s travel together.

फर्जीवाड़े से BSF का जवान बनने का प्रयास विफल, दो अभ्यर्थियों गिरफ्तार

75

जैसलमेर में बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दो अभ्यर्थियों को बीएसएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद सदर पुलिस बुलाकर दोनों पकड़े गए अभ्यर्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद फिलहाल डाबला स्थित बीएसएफ कैंपस में शारीरिक दक्षता की जांच की जा रही है।

पिछले दो दिन में दो ऐसे अभ्यर्थी पकड़ में आए हैं, जिनकी लिखित परीक्षा किसी और ने दी थी। इसके बाद अब फिजिकल में वह अभ्यर्थी खुद टेस्ट में शामिल होने आया था।फिजिकल टेस्ट के दौरान फोटो और बायोमैट्रिक मैच नहीं होने के कारण बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया गया।

इसमें सामने आया कि इन दोनों अभ्यर्थियों द्वारा ही आवेदन किया गया था। लेकिन लिखित परीक्षा में इन्होंने अपनी जगह किसी और को परीक्षा देने भेज दिया, जिसके बाद दोनों का लिखित परीक्षा में चयन भी हो गया। इसके बाद फिजिकल परीक्षा में यह दोनों अभ्यर्थी खुद टेस्ट देने पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811