रायसेन। मिशन लाइफ प्रोटेक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत तितली पार्क रायसेन में वन परीक्षेत्र पूर्व रायसेन एवं वन परीक्षेत्र पश्चिम रायसेन के द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया पर्यावरण को बचाने सुरक्षित करने साफ रखने हेतु शपथ ली गई एवं समस्त लोगों ने यह शपथ ली कि हम अपने आसपास साफ-सफाई रखेंगे पॉलिथीन बैन करेंगे और अपने दोस्तों परिवार जन तथा अन्य साथियों को भी इस संबंध में समझाइश देंगे और इस प्रकार का कार्य नहीं होने देंगे जिससे कि पर्यावरण दूषित हो।

कार्यक्रम के तहत वन मंडल अधिकारी रायसेन श्री विजय कुमार के साथ एसडीओ रायसेन श्री सुधीर पढ़ ले परिक्षेत्र अधिकारी रायसेन पूर्व श्री वीरेंद्र सिंह परीक्षेत्र अधिकारी रायसेन पश्चिम श्री आर के चौधरी के साथ समस्त स्टाफ द्वारा तितली पार्क के बाहर साफ सफाई की एवं प्लास्टिक की डिस्पोजल पॉलिथीन तथा अन्य कचरे को साफ किया साथ ही वृक्षारोपण कार्य किया

और गर्मी के दिनों में पक्षियों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था हेतु टांगे गए पात्रों में पानी भी डाला गया