Let’s travel together.

बैंक खाते से डीबीटी और आधार अपडेट कराने के लिए शुरू की जाएगी प्रक्रिया

95

 इंदौर। लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है। ऐसे कई आवेदक है जिन्होंने फार्म तो भर दिया हैं, लेकिन अब तक अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है। कई खातो में डीबीटी नहीं हुई हैं। ऐसे खातो में 31 मई तक आधार और डीबीटी कराने के निर्देश जारी हुए हैं। विशेष कार्यालय बनाकर यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 अप्रैल को पूरी हो गई। अब भरे गए आवेदन फॉर्म की जांच की जा रही है। इसके साथ ही ऐसे बैंक खाते जिनमें आधार नंबर और डीबीटी एक्टिव नहीं हैं। उनमें 31 मई तक अधार अपडेट कराना होगा। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने संभाग के सभी कलेक्टर्स को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिये कहा है।

उन्होंने निर्देश दिए कि 31 मई तक सभी भरे गए आवेदन फॉर्म की जांच करने के साथ ही आधार से खाते को लिंक कर दिया जाए। इसके लिए बैंकों को भी निर्देश दिए गए, ताकि आवेदकों के डीबीटी और आधार अपडेशन का काम समय से पूरा हो सके।

जून में होगा राशि का भुगतान

योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह 1000 की राशि जमा की जाएगी। इस योजना की पहली किस्त जून माह में जमा की जाना है। इसके लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भरे गए। अब सभी आवेदनों की जांच की जा रही है। भरे गए आवेदनों की सूची जारी कर अपतिया भी बुलाई गई है।साथ ही बैंक खातों की डीबीटी और आधार अपडेशन का काम किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811