Let’s travel together.

आरसेटी में किया गया वृक्षारोपण

0 681

रायसेन । मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार सर्वत्र मध्य प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान के तहत अंकुर कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जन सहभागिता द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है , रोपित पौधा देशज श्रेणी का जैसे नीम, पीपल, गुलमोहर, बरगद, बेर ,महुआ साज सागौन,पलाश आदि होना चाहिए।

इसी क्रम में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आर सी गोयल के मार्गदर्शन में रायसेन शहर स्थित आरसेटी ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया जिसके तहत आरसेटी के डायरेक्टर विजय दामले, अग्रणी बैंक प्रबंधक एच एस सोनी ,बैंक अधिकारी सुनील सोन्हिया,रंजीत कुमार एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने वृक्षा रोपण किया।

उक्त जानकारी देते हुए दामलेजी ने बताया कि पौधों की समुचित देखभाल की जिम्मेदारी आरसेटी के स्टाफ द्वारा ली गई है लगाए गए पौधों की प्रति माह फोटो शासन के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी साथ ही इसी माह परिसर में लगभग 200 पौधे और रोपित किए जाएंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811