Let’s travel together.

पश्चिम बंगाल में द केरला स्टोरी पर प्रतिबंध की नरोत्तम ने की आलोचना बोले – रोहिंग्या पर ही बरसती है दीदी की ममता

60

भोपाल। लव जिहाद और आतंकवाद का घिनौना सच दिखाने वाली फिल्‍म ‘द केरला स्‍टोरी’ को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमा रहा है। जहां मध्‍य प्रदेश के बाद अब उत्‍तर प्रदेश में भी इस फिल्‍म को टैक्‍स-फ्री घोषित कर दिया गया है, वहीं पश्‍चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने इस फिल्‍म से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मप्र के गृहमंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने पश्‍चिम बंगाल सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

नरोत्‍तम ने कहा कि यह दरअसल तुष्‍टीकरण की राजनीति है। ममता दीदी की ‘ममता’ रोहिंग्‍याओं पर ही बरसती है, लेकिन ‘द केरला स्‍टोरी’ बैन हो जाती है। ममता दीदी की ‘ममता’ आतंकवादियों की तरफ ज्‍यादा दिखती है, लेकिन रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। लेकिन अब देश इस तुष्‍टीकरण की राजनीति से आजिज आ चुका है और परेशान भी हो चुका है।

कमल नाथ, दिग्‍विजय सिंह के लिए बुक कराई टिकट

गौरतलब है कि इससे पूर्व नरोत्‍तम मिश्रा ‘द केरला स्‍टोरी’ के मसले पर कमल नाथ और दिग्‍विजय सिंह को भी निशाने पर ले चुके हैं। सोमवार को ही उन्‍होंने कहा था कि जो बटला हाउस पर सवाल खड़े करते हैं, जो जाकिर नाइक को संत बताते हैं और जो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर संदेह जताते हैं, ऐसे लोगों को ‘द केरला स्टोरी’ जरूर देखनी चाहिए। नरोत्तम ने यह भी कहा था कि उन्होंने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के लिए फिल्‍म की टिकट भी बुक कराई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811