Let’s travel together.

पहाड़ों पर बर्फबारी मैदान में कहीं बारिश कहीं भीषण गर्मी पढ़िए अपने प्रदेश में मौसम का मिजाज

87
यूं तो मई के महीने में देशभर में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार मौसम का अलग मिजाज नजर आ रहा है। ताजा खबर यह है कि पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी हुई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। यहां पढ़िए वेदर रिपोर्ट और देखिए बर्फबारी के वीडियो
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बेमौसम बारिश का सिलसिला थम गया है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर के साथ ही मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश का दौर जारी है। अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बढ़ने लगा तापमान

वहीं स्कायमेट वेदर के मुताबिक, अधिकांश राज्यों में अभी भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। गुजरात के कई हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने असर दिखना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान के मध्य भागों और बलूचिस्तान से शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं देश के मध्य भागों में चलेंगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बूंदी और गुजरात के सुरेंद्रनगर जैसी जगहों पर पारा पहले ही 40 डिग्री छू चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में चुरू, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और गुजरात के कई जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जाएगा। लेकिन हमें इन राज्यों में कम से कम अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलने की उम्मीद नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811