Let’s travel together.

हरमंदिर साहिब के पास करीब 30 घंटे बाद फिर हुआ धमाका

133

पंजाब | अमृतसर में हरमंदिर साहिब के पास सारागढ़ी पार्किंग के निकट शनिवार देर रात धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि सोमवार सुबह करीब छह बजे एक बार फिर वहीं धमाका हो गया। इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। करीब 30 घंटे में दूसरे धमाके से लाेगों में दहशत फैल गई है। दूसरा धमाका भी वहीं हुआ जहां पहला ब्लास्ट हुआ था। इससे लोगों में दहशत फैल गई है।शनिवार देर रात हरमंदिर साहिब के पास सारागढ़ी पार्किंग के निकट अचानक धमाका हो गया था। इस धमाके से सारागढ़ी पार्किंग के शीशे टूट गए थे और वहां बेंच पर सो रहे एक युवक समेत तीन लोग मामूली जख्मी हो गए थे।

रविवार को लोकल फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान वहां से 5-7 टुकड़े (पार्टिकल) मिले, जिनकी जांच के लिए आला अधिकारियों ने मोहाली से फोरेंसिक की टीम बुलाई गई है। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने इस धमाके में तीन लोगों के जख्मी होने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सचखंड हरिमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से हैरिटेड स्ट्रीट में बैठ कर कीर्तन श्रवण किया जा रहा था। इस दौरान देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक धमाका हो गया। श्रद्धालुओं ने देखा तो वहां आसमान में धुएं का गुब्बार उड़ रहा था और वहां दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इस दौरान ही वहां हेरिटेज स्ट्रीट के रास्ते में लगाए एक बैंच पर सो रहा सोनू राजपूत नामक युवक जख्मी हो गया। धमाके के बाद हवा में उड़े छोटे-छोटे टुकड़े दो से तीन अन्य श्रद्धालुओं को भी लगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811